फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   5474 Application for addition and deletion of name

नाम जोड़ने-घटाने और संशोधन के लिए 5474 आवेदन

Tue, 08 Nov 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
5474 Application for addition and deletion of name
नगर निकाय चुनाव की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण अभियान में दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में परिवर्द्धन, विलोपन एवं संशोधन के पांच हजार चार सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन नगर पालिका परिषद गाजीपुर से मिले हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्वाचन आयोग की ओर से कुछ दिनों पहले घोषित किया गया था। इसके तहत निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 31 अक्तूबर को किया गया था। आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि एक से सात नवंबर तक निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

इस अवधि में जिले के सभी आठ नगरीय निकायों से परिवर्द्धन, विलोपन एवं संशोधन के 5474 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के 3768, नाम हटाने (विलोपन) के 1371 तथा 335 आवेदन संशोधन के मिले। सबसे अधिक आवेदन नगर पालिका परिषद गाजीपुर से 1476 मिले जिसमें नाम शामिल कराने के 1260 आवेदन मिले। इसके अलावा मुहम्मदाबाद में 495 में 389, जमानिया में शून्य, नगर पंचायत सैदपुर में 1124 में 736, सादात में 598 में 308, बहादुरगंज में 929 में 430, दिलदारनगर में 260 में 199 तथा जंगीपुर नगर पंचायत में कुल 592 में 446 लोगों ने नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपाप जमानिया में नहीं मिला आवेदन
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर में विलोपन के 166 एवं संशोधन के 50, मुहम्मदाबाद में 49 एवं 57, जमानिया में शून्य, नगर पंचायत सैदपुर में 330 एवं 58 तथा सादात नगर पंचायत में विलोपन के 257 एवं संशोधन के 33 आवेदन मिले। इसके अलावा नगर पंचायत बहादुरगंज में 439 एवं 60, दिलदारनगर में 24 एवं 37 तथा नगर पंचायत जंगीपुर में विलोपन के 106 तथा संशोधन के 40 आवेदन प्राप्त हुए।

आठ से 12 नवंबर तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 18 नवंबर को होगा- राजाराम वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत-नगरीय निकाय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed