{"_id":"5cb8bb62bdec2214367b8f5e","slug":"51555610466-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में फंसे पीड़ितों को बचाने के तरीके बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में फंसे पीड़ितों को बचाने के तरीके बताए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर में स्थित शाहफैज पब्लिक स्कूल के परिसर में अग्निशमन विभाग के सेवादल एवं आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर से आग और आपदा से बचाव के उपायों का कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर आपदा से संबंधित बाढ़, अग्निशामक उपकरणों के प्रयोग की जानकारी के साथ-साथ आग में फंसे पीड़ितों को बचाने के तरीके भी छात्र-छात्राओं को समझाए गए।
कार्यक्रम में इसके अलावा विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, बिजली गिरना, बाढ़ आदि में अपना बचाव कैसे करें इस विषय पर भी बच्चों को महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी दी गई। अग्निशमन सप्ताह के तहत आग से बचाव-जीव रक्षा कार्यक्रम के तहत यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्निशमन अधिकारी विनोद कुमार रावत, धीरेंद्र कुमार यादव, मकरध्वज राम, संदीप कुमार गौड़, आपदा विशेषज्ञ अशोक कुमार राय, विद्यालय के निदेशक डा. नदीम अदहमी, प्रधानाचार्या तस्नीम कौसर, प्रिंस कुमार राय, प्रीति उपाध्याय, इकरामुल हक आदि उपस्थित थे।