फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जिले में सोलह हजार से अधिक पीडब्लूडी मतदाता

जिले में सोलह हजार से अधिक पीडब्लूडी मतदाता

Sun, 31 Mar 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
जिले में सोलह हजार से अधिक पीडब्लूडी मतदाता
गाजीपुर। आगामी लोकसभा चुनाव में जिले में सोलह हजार से अधिक दिव्यांग (पीडब्लूडी) मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ऐसे सबसे ज्यादा मतदाता मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में तो सबसे कम इनकी संख्या सैदपुर विस में है। लोकसभा का चुनाव सातवें एवं अंतिम चरण में कराया जाएगा। 19 मई को होने वाले मतदान को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी जोरों पर चल रही है। इस चुनाव में जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के 16 हजार 376 पर्सन विद डिसएबिलिटी (पीडब्लूडी) मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें गाजीपुर संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले पांच विधानसभा क्षेत्रों में 10 हजार 797 तथा बलिया लोकसभा के तहत आने वाले जिले के दो विस क्षेत्रों के 5579 दिव्यांग मतदाता हैं। मिली जानकारी के अनुसार गाजीपुर संसदीय क्षेत्र के जखनिया में 2182, सैदपुर में 1951, गाजीपुर 2209, जंगीपुर 2455 तथा जमानिया में 2000 दिव्यांग मतदाता हैं। इसके अलावा बलिया संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले जहूराबाद विस में 2642 एवं मुहम्मदाबाद में पीडब्लूडी मतदाताओं की संख्या 2937 है। मतदान के लिए इनको आयोग की ओर से जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed