{"_id":"5c83f3fbbdec2214173a18f1","slug":"51552151547-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी की परीक्षा में 54 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी की परीक्षा में 54 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को बारहवीं कक्षा के छात्रों की हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। इस परीक्षा में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 54 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में आज बारहवीं के छात्रों की हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित थी। इस परीक्षा में सभी सात केंद्रों पर पंजीकृत 1585 परीक्षार्थियों में 1531 परीक्षा में बैठे जबकि 54 अनुपस्थित रहे। शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. नदीम अदहमी ने बताया कि पंजीकृत 483 में 467 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। शेष 16 ने परीक्षा नहीं दी। महात्मा ज्योति राव फूले पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने बताया कि हिंदी की परीक्षा में 119 परीक्षार्थियों में सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 112 ने परीक्षा दी। तूलिका पब्लिक स्कूल के निदेशक सौरभ उपाध्याय ने बताया कि 306 परीक्षार्थियों में दस अनुपस्थित तथा 296 परीक्षा में उपस्थित रहे। जमानिया संवाददाता के अनुसार सनशाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा में 184 में 182 उपस्थित तथा दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार रेनबो माडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य अमिताभ मुखोपाध्याय ने बताया कि 81 में दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शेष 79 परीक्षा में बैठे। वेद इंटरनेशनल स्कूल में 349 में 332 उपस्थित एवं 17 अनुपस्थित तथा गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने बताया कि सभी 63 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। मंगलवार को बारहवीं कक्षा के छात्रों की रसायन विज्ञान प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।