फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार में हर वर्ग की बात सुनी गई

भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार में हर वर्ग की बात सुनी गई

Fri, 22 Feb 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार में हर वर्ग की बात सुनी गई
गाजीपुर। भाजपा सदर मंडल पश्चिमी की बैठक विभिन्न कार्ययोजनाओं के निमित्त महाराजगंज स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने कहा कि पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र एवं प्रदेश सरकार में हर वर्ग की बात सुनी गई है। समाज के वंचित वर्ग के लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए व्यापक कार्य हुए हैं।
विज्ञापन

लोकसभा प्रमुख प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से किए जा रहे जनकल्याण के कार्यों से पार्टी चुनाव में पुन: परचम लहराने जा रही है। क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा ने बताया कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात, 26 फरवरी को कमल ज्योति प्रज्जवलित करने के अलावा प्रधानमंत्री द्वारा 28 फरवरी को लोगों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। बैठक में पुलवामा के अमर शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, शशिकांत शर्मा, दीपक सिंह, रविंद्र जायसवाल, विनीत शर्मा, विभा पाल, डॉ. मोहन जायसवाल, रंजीत कुमार, सुरेश बिंद, इंद्रदेव प्रजापति, मनोज कुशवाहा, राजेश पांडेय, बलवंत कुमार बिंद, मुरली कुशवाहा उपस्थित थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज बिंद एवं संचालन मंडल महामंत्री गोपाल राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed