फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अब नारी अपनी शक्ति को पहचानें

अब नारी अपनी शक्ति को पहचानें

Tue, 19 Feb 2019 12:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 19 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
अब नारी अपनी शक्ति को पहचानें
 अमर उजाला की ओर से क्षेत्र के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल घोसवल भदौरा में अपराजिता 100 मिनियन स्माइल नारी सशक्तीकरण एवं सुरक्षा विषयक गोष्ठी का सोमवार को आयोजन किया गया। इस दौरान पर मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य अशोक सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं अपना लक्ष्य खुद निर्धारित कर सकती हैं, बस जरूरत है अपने आप को पहचानने की और सही ज्ञान हासिल करने की। इस मौके पर सभी छात्राओँ को शपथ दिलाई गई तथा शपथ पत्र भरवाया गया।
विज्ञापन


श्री सिंह ने कहा कि नारी सशक्त एवं सक्षम है। बस जरूरत है तो उन्हें अपनी पूरी क्षमता का प्रयोग करने की। जब तक महिलाएं खुल कर बोलना शुरू नहीं करेंगी तब तक समाज उन्हें अबला ही मानता रहेगा। गोष्ठी में छात्राओं ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मो. मोहसिन खां तथा वरिष्ठ शिक्षक देवाशीष बनर्जी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कक्षा नौ की छात्रा साक्षी पांडेय ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत गाकर स्वागत सम्मान किया। सुप्रिया यादव ने नारी के सशक्तीकरण पर कविता सुनाते हुए अपनी भावनाओं को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


सना सिंह ने कहा कि शिक्षा से नारी सशक्त बनती है और राष्ट्र का निर्माण करती है। विद्यालय की छात्रा नासरीन खातून, अंजली यादव, मुस्कान सिंह आदि ने गीत और संगीत के माध्यम से अपनी अपनी भावनाएं और विचारों को रखा। मुख्य वक्ता ने सभी छात्राओं को महिला अत्याचार एवं नारी सशक्तीकरण के लिए जागरूक करते हुए शपथ दिलाई। शिक्षिका वंदना पांडेय ने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य समय सभी क्षेत्रों में और नारियां बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम से ही छात्राओं ने मन में उठ रहे सुरक्षा सामाजिक व्यवस्था भविष्य सुधारने के सवालों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed