{"_id":"5c55eacebdec2273714854cf","slug":"51549134542-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मानित किए गए सनबीम के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मानित किए गए सनबीम के छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सनबीम स्कूल महाराजगंज में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थिंयों का विदाई समारोह का गुरुवार को आयोजित किया गया। कई छात्रों के व्यक्तित्व और प्रतिभा को ध्यान में रखते हुए छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्रों ने अपने एक वर्ष बिताये गये क्रियाकलाप एवं गतिविधि के बारे में अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन केपी सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद छात्रों को किशोर कुमार अवार्ड, डा. रामानुजन अवार्ड एवं सनबीम खेलरत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। 11वीं के छात्र-छात्राओं ने मस्ती की पाठशाला नामक नाट्य प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्रा श्वेता तथा मीनाक्षी की ओर से अपने एक वर्ष बिताये गये क्रियाकलाप एवं गतिविधि के बारे में अनुभव साझा किया। उसके बाद राधाकृष्णन, रमाकांत आचरेकर, महारानी गायत्री एवं गौतम राजाध्यक्ष अवार्ड दिया गया। इसके बाद विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने भविष्य में अपना लक्ष्य स्वयं चुनने के लिए प्रेरित किया। इसमें मास्टर रोशन, अंकित, शाश्वत, मृत्युंजय प्रताप आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन तथा डाइरेक्टर नवीन सिंह ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम को शत-प्रतिशत बनाने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर शोभा सिंह, नवीन सिंह, प्रवीण सिंह आदि उपस्थित थे।