फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   महिलाओं को मिले उचित सम्मान : अनिल सोनकर

महिलाओं को मिले उचित सम्मान : अनिल सोनकर

Sat, 05 Jan 2019 12:02 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 05 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को मिले उचित सम्मान : अनिल सोनकर
नगर के आरटीआई मैदान में शुक्रवार को आयोजित ‘अमर उजाला’ अपराजिता अंतर्गत ‘महिलाओं का समाज में योगदान’ विषय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कि जिला प्रोवेशन अधिकारी अनिल सोनकर ने कहा कि समाज का विकास की कल्पना तब तक पूरी नहीं होगी, जब तक महिलाओं को उचित सम्मान न दिया जाए। वर्तमान में महिलाओं का समाज में बहुत बड़ा योगदान है। इनके विरुद्ध हिंसा और अत्याचार रोकना हर हाल में जरूरी है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण यादव ने कहा कि महिलाओं के बिना परिवार और समाज की संरचना संभव नहीं है। अब पुरुष अपनी मानसिकता को बदलें और सदियों पुरानी रूढ़ियों से समाज में होने वाले नुकसान को दूर करे। महिला और पुरुष दोनों को अपने संकीर्ण विचारों को त्यागते हुए स्वच्छ समाज के निर्माण में तत्पर होना चाहिए। अपराजिता कार्यक्रम इस दिशा में एक सार्थक पहल कर रहा है, जो महिलाओं की खामोशी को आवाज देने का सकारात्मक प्रयास होगा।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद व्यास ने कहा कि महिलाओं के प्रति समाज को अपना नजरिया बदलने के साथ ही उनके योगदान को और महत्व देना होगा। संगोष्ठी में 100 से अधिक महिलाओं ने शपथ पत्र भरा। आंगनबाड़ी कार्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष आशा पटेल ने कहा कि छात्राओं के लिए चाहे घर में पढ़ाई का मामला हो या घर से बाहर निकलने की आजादी का इस पर भी अभी तक पुरुषों की सोच सही नहीं है। इस सोच को बदलना जरूरी है। महिला सशक्तीकरण पुरुष और महिला की साझा जिम्मेदारी है। यह समाज का नैतिक दायित्व भी है। इस मौके पर मुख्य रूप से रेखा पासवान, आरती प्रजापति, गूंजा वर्नवाल, संजू यादव, सुनीता पांडेय आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed