{"_id":"6b00959114d6df0533085dd5","slug":"utrauli-defeated-revatipur-4-0-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-164278-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: उतरौली ने रेवतीपुर को 4-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: उतरौली ने रेवतीपुर को 4-0 से हराया
विज्ञापन
भिक्खीचौरा के स्व. प्रभुनारायण सिंह खेल मैदान पर गेेंद पर कब्जे की कोशिश करते उतरौली और रेवतीपु
सुहवल। ग्रामसभा भिक्खीचौरा स्थित खेल मैदान पर चले रही फुटबाॅल प्रतियोगिता में उतरौली की टीम ने रेवतीपुर को 4-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली।
स्व. प्रभुनारायण सिंह की स्मृति में आयोजित स्व. प्रभुनारायण सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत पहला क्वार्टर फाइनल उतरौली और रेवतीपुर की टीमों के बीच शुक्रवार को खेला गया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाया। खेल के सातवें मिनट में उतरौली के खिलाड़ी ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद उतरौली के खिलाड़ियों ने 29वें मिनट में एक और गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया।
मध्यांतर के बाद रेवतीपुर की टीम ने वापसी के लिए कई प्रयास किए लेकिन उतरौली की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने उनकी एक न चली। उतरौली के खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल का सिलसिला जारी रखते हुए 55वें मिनट में तीसरा गोल कर मुकाबले में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। लगातार तीन गोल से पिछड़ने के बाद रेवतीपुर की टीम ने गोल करने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मैच के 73वें मिनट में उतरौली ने एक और गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। निर्धारित समय तक रेवतीपुर की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
इस तरह उतरौली ने 4-0 से शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस अवसर पर मुख्य आयोजक दीपू सिंह, सह संयोजक संगम सिंह, कमेंटेटर पीयूष सिंह, अश्विनी यादव, भोलू, स्कोरर रतीश शर्मा, राहुल यादव सहित आयोजन मंडल के सभी सहयोगी मौजूद रहे। संवाद