{"_id":"5bdb3d23bdec22696c1d1e49","slug":"51541094691-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकर्ताओं ने रायगंज, मियांपुरा, आमघाट एवं गोराबाजार में गुरुवार को भ्रमण किया। इस दौरान नौ नवंबर को उर्दू बाजार स्थित प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के आवास से निकलने वाली भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा में कायस्थ बंधुओं को शामिल होने का आमंत्रण दिया।
इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समाज को संगठित करना, समाज से लगातार विलुप्त होती जा रही राजनैतिक सामाजिक चेतना का पुर्नजागरण करना तथा अपनी एकता का प्रदर्शन करना ही इस शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य है। आजादी के बाद से ही हमारे समाज को राजनैतिक हाशिए पर ढकेलने की साजिश हो रही है लेकिन हम अपनी प्रतिभा एवं त्याग के बल पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। कहा कि इस शोभायात्रा में जिले के जनप्रतिनिधियों के अलावा महासभा के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे। भ्रमण के दौरान मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, परमानंद श्रीवास्तव, अमर सिंह राठौर, अजय श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, संजय, सुनीलदत्त श्रीवास्तव एवं विरेश्वर सिन्हा आदि उपस्थित थे।