{"_id":"5b7da53942c79246382cf079","slug":"51534960953-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने चार तस्करों को पकड़ा, 13 बछड़े बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने चार तस्करों को पकड़ा, 13 बछड़े बरामद
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के नायकडीह से मंगलवार की रात ग्रामीणों ने चार पशु तस्करों को कुल तेरह बछड़ों के साथ पकड़ा। लोगों ने मवेशियों और तस्करों को पुलिस को सौंप दिया। इसी दौरान एक तस्कर फरार हो गया। पुलिस तीन तस्करों और मवेशियों को थाना लाई। क्षेत्र में आए दिन मवेशियों की हो रही चोरी की वजह से गांव के लोग रात में जागकर पहरा दे रहे हैं।
क्षेत्र में करीब एक माह से आए दिन किसी न किसी इलाके में मवेशी चोरी की घटनाएं हो रही है। इससे पशुपालक भयभीय हैं। चोरों को पकड़ने के लिए पिछले कई दिनों से नायकडीह गांव के युवक रात में पहरा दे रहे हैं। मंगलवार की देर रात गांव निवासी मनबोध और शोभा ने अठगांवा स्कूल के पास एक पिकअप वाहन पर गाय के बछड़ा को बाहर की तरफ लटकता और उसे चार लोगों द्वारा वाहन के अंदर करते हुए देखा और शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर पहरा दे रहे आधा दर्जन युवक दौड़कर वहां पहुंचे। वाहन पर ढके तिरपाल को हटाया तो देखा कि अंदर बेतरतीब ढंग से पैर बांधकर 13 बछड़े लादे गए थे। शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और चार तस्करों सहित वाहन के रोक लिया। इसके बाद इसकी सूचना थाना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान एक तस्कर मौका पाकर फरार हो गया। तीन तस्करों और बछड़ों को वाहन सहित पुलिस थाना लाई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सैदपुर केके सरोज ने बताया कि तीन पशु तस्करों और तेरह बछड़ों को पिकअप सहित कब्जे में ले लिया गया है। तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।