{"_id":"5b688c544f1c1b61508b771c","slug":"51533578324-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल स्कूल के बच्चों को जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल स्कूल के बच्चों को जागरूक किया
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(बलिया)। क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग न करने को लेकर सोमवार को रैली निकाली। सभा कर स्कूल के बच्चों को जागरूक किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों की ओर से निकाली गई रैली को विद्यालय के चेयरमैन सर्वानंद सिंह एवं स्कूल प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। आसपास के गांव में जागरूक करने के बाद रैली विद्यालय परिसर पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गई। रैली में साथ चल रहे स्कूल के स्टाफ ने कपड़े का थैला बांट कर सरकार के फैसले का स्वागत किया। इस दौरान प्रबंधक अमित कुमार ने छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने को लेकर शपथ दिलाई। कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण के लिए घातक साबित हो रही है। इसका उपयोग नहीं रोका गया तो आगामी पीढ़ी को भयंकर नुकसान भुगतने होंगे। अगर हम समय रहते नहीं चेते तो हमें भयंकर तबाही का सामना करना पड़ सकता है। सचिव चंद्रशेखर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आर लाल, सुधीर राय, महेश्वर सिंह, पप्पू यादव आदि उपस्थित थे।