फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रांसफार्मर फुंका, 500 घरों में नहीं पहुंचा पानी

ट्रांसफार्मर फुंका, 500 घरों में नहीं पहुंचा पानी

Tue, 31 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंका, 500 घरों में नहीं पहुंचा पानी
शादियाबाद (गाजीपुर)। स्थानीय गांव में स्थित पानी की टंकी के पास लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर दस दिन पहले जल गया। बिजली के अभाव में मोटर न चलने से टंकी में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे करीब पांच सौ घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। लोगों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। प्यास बुझाने के लिए लोगों को हैंडपंपों और कुओं तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। ट्रांसफार्मर से जुड़े दर्जनों घर भी अंधेरे में हैं। सूचना के बाद भी ट्रांसफार्मर को न बदले जाने को लेकर कभी भी लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर सकता है।
विज्ञापन

गांव में स्थित पानी टंकी के पास बिजली विभाग की तरफ से 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। यह ट्रांसफार्मर दस दिन पहले जल गया। इससे मोटर न चलने से टंकी में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। बिजली के अभाव में मसऊदपुर, कस्बा कोईरी, कस्बा दयालपुर, मुबारकपुर, खतिरपुर, बसेवा, चौबाहा गांव में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने तत्काल ट्रांसफार्मर के जलने की सूचना विभाग को दी और सोचा कि एक-दो दिन ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा, लेकिन दस दिन बीतने के बाद भी नहीं बदला गया। इससे करीब पांच सौ घरों में पानी न पहुंचने से हाहाकार मचा हुआ है। प्यास बुझाने के लिए लोग घरों के आसपास और दूर-दराज स्थित हैंडपंपों और कुंआ तक की दौड़ लगाने को विवश हैं। ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब दर्जन भर घरों के लोग भी अंधेरे में है। बिजली के अभाव में लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। इससे लोगों में विभाग को प्रति काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों ने कहा कि तत्काल सूचना के बाद भी ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया, तो ग्रामीण सड़क पर उतरने का काम करेंगे। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया, तो वे सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई मनोज पटेल ने बताया कि जले ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही इसे बदलवा कर सप्लाई सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन

आज बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
बिरनो। क्षेत्र के पृथ्वीपुर एवं मरदह विद्युत उपकेंद्र पर एक अगस्त को पैनल मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसकी वजह से सुबह आठ से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी जेई नीरज सोनी ने दी। उन्होंने बताया इमरजेंसी आदेश आने पर पैनल को दुरुस्त करने का कार्य नहीं भी हो सकता है और यदि होगा तो समय से कार्य पूरा न होने पर कटौती का समय आगे-पीछे भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed