फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सरकार की कर्जमाफी किसानों के लिए छलावा

सरकार की कर्जमाफी किसानों के लिए छलावा

Wed, 06 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सरकार की कर्जमाफी किसानों के लिए छलावा
गाजीपुर। अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विभिन्न सवालों को लेकर तुलसी सागर स्थित कार्यालय से जुलूस निकाला। विभिन्न रास्तों से होते हुए सरजू पांडेय पार्क पहुंचकर धरना दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक विजयबहादुर सिंह ने कहा कि किसान विरोधी नीतियों के चलते देश में किसान कर्ज के बोझ तले दबकर आत्म हत्या कर रहे हैं। मोदी-योगी सरकार की कर्जमाफी किसानों के लिए छलावा साबित हुई है।
विज्ञापन

कहा कि बिजली की दर में बेतहाशा वृद्धि के बाद सरकार नहरों की सिंचाई दर को महंगा करने जा रही है। खाद-बीज दवाओं के साथ पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़ाकर किसानों को लूटा जा रहा है। पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि मंदसौर में किसानों ने शहादत देकर जिन सवालों को आगे बढ़ाया है। केंद्र की सरकार को किसान सवालों पर बोलने और हल करने के लिए मजबूर कर दिया। सरकार किसानों के सवालों को गंभीरता से हल नहीं करती है तो गांव-गांव जन अभियान चलाकर किसानों की इस लड़ाई को धार दी जाएगी। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन सक्षम अधिकारी को सौंपा। धरना सभा में आजाद यादव, गुलाब सिंह, कृपाशंकर सिंह, प्रमोद कुशवाहा, लालबहादुर बागी, मुहम्मद सगीर, फतेह मुहम्मद, रामकेर यादव, अशोक मिश्रा, अखिलेश राय, सूर्यनाथ यादव, शकील एवं अमरनाथ यादव ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed