{"_id":"5aac00fe4f1c1b094a8b59db","slug":"51521221886-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में कैंडिल जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में कैंडिल जुलूस निकाला
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में शुक्रवार की शाम राजकीय सिटी इंटर कॉलेज से कैंडिल जुलूस निकाला। विभिन्न रास्तों से होता हुआ जुलूस सरजू पांडेय पार्क पहुंचा। इससे पहले हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिए जाने तक मूल्यांकन का बहिष्कार किया जाएगा।
इस अवसर पर संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया जो स्थायी रूप से शिक्षक हित में संघर्ष करेगी। इसके अध्यक्ष रामजन्म सिंह, नारायण उपाध्याय मंत्री, विनोद कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, रामबदन सिंह यादव संरक्षक के अलावा कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में दिनेशचंद्र राय, कालिका यादव तथा जियारत हुसैन का चुनाव किया गया। इस अवसर पर रामजन्म सिंह, रामानुज सिंह, विनोद कुमार सिंह, कालिका यादव, सीताराम यादव, रामबदन यादव, रत्नेश कुमार राय, डा. रेयाज अहमद, राकेश मिश्रा, सूर्यनाथ यादव, भानूप्रताप सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता अध्यक्ष नारायण उपाध्याय एवं संचालन चौधरी दिनेशचंद्र राय ने किया।