फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हाईटेंशन तार टूटने से मची लोगों में अफरा-तफरी

हाईटेंशन तार टूटने से मची लोगों में अफरा-तफरी

Mon, 08 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार टूटने से मची लोगों में अफरा-तफरी
स्थानीय तहसील क्षेत्र के फरीदपुर चट्टी के पास हाईटेंशन विद्युत तार सोमवार को अचानक गिर जाने से वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। राहगीरों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई। फरीदपुर गांव निवासी नीबू लाल, अबुल खैर, अबुल कैश, वीरेंद्र प्रजापति, ग्राम प्रधान रामप्यारे राम, सुरेंद्र आदि ने बताया कि भदौरा पावर हाउस से रक्सहां गांव विद्युत आपूर्ति के लिए हाईटेंशन तार लगाया गया है। तार अति जर्जर हो जाने के चलते आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। इससे दुकानदारों, राहगीरों, स्थानीय लोगों को हमेशा खतरा बना रहता है। कई बार विद्युत कर्मियों को कहा गया लेकिन वह इस पर ध्यान नहीं देते हैं। सोमवार की सुबह अचानक हाईटेंशन तार टूटकर गिर जाने के चलते लोगों में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तार टूटने की सूचना विद्युत विभाग को दी तब जाकर विद्युत आपूर्ति बंद करके घंटों बाद टूटे तार की मरम्मत कार्य शुरू हो सका। इस संबंध में जेई प्रमोद यादव ने बताया कि तार जर्जर हो गया है जिसको बदलने के लिए विभाग को लिखित रुप से सूचना दे दी गई है। जल्द ही तार को बदल दिया जाएगा। विद्युत कर्मियों से तार की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed