फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अपराध की बढ़ती घटनाओं ने सरकार के कानून व्यवस्था की पोल खोली

अपराध की बढ़ती घटनाओं ने सरकार के कानून व्यवस्था की पोल खोली

Sat, 23 Dec 2017 12:13 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
अपराध की बढ़ती घटनाओं ने सरकार के कानून व्यवस्था की पोल खोली
गाजीपुर। अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश एवं जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने आदि सवालों को लेकर सरजू पांडेय पार्क में शुक्रवार को धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में महासभा के जिला संयोजक विजय बहादुर सिंह ने कहा कि गुंडाराज मुक्त, कानून का राज लाने का वादा कर प्रदेश में सत्तासीन हुई प्रदेश सरकार में जिले एवं प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि अपराधी-माफिया ताकतों की समानांतर सरकार चल रही हैै। अपराध की बढ़ती घटनाओं ने सरकार के कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन

उन्होंने किसान नेता दिनेश मौर्य के हत्यारों को गिरफ्तार करने तथा घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग उठाई। कहा कि प्रदेश सरकार जनसवालों को लेकर उठ रही लोकतांत्रिक आवाज को दबाने अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए यूपीकोका जैसा काला कानून ला रही है। बिजली बिल दोगुना बढ़ाकर योगी सरकार ने किसान-मजदूर विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। उन्होंने यूपीकोका जैसे काले कानून को रद्द करने तथा बिजली बिल की बढ़ी हुई कीमत वापस लेने की मांग उठाई। भाकपा माले के जिला सचिव रामप्यारे राम ने स्वामीनाथ समिति की रिपोर्ट को लागू करने, किसान की कर्जमुक्ति के सवाल को आगे बढ़ाने तथा फसल की लागत का दोगुना मूल्य निर्धारित करने की मांग उठाई। धरना सभा में लालबहादुर बागी, मोती प्रधान, कमलाकर राम, सुरेश मौर्य, योगेंद्र भारती, राजेश वनवासी, रामजन्म वनवासी, विरेंद्र सिंह ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता प्रमोद कुशवाहा और संचालन मोती प्रधान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed