{"_id":"59738b524f1c1bf6068b460a","slug":"51500744530-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में पार्किंग न होने से जाम की समस्या बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में पार्किंग न होने से जाम की समस्या बरकरार
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर में सड़कों के किनारे खड़ी हो रही बेतरतीब दो पहिया वाहनों के खड़े होने से लोगों को आए दिन जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। वजह शहर में जिला और नपा प्रशासन की ओर से वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की कोई व्यवस्था लंबे समय से नहीं की गई है।
जाम के झाम से शहरवासियों को मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आज तक कोई प्लान भी नहीं किया गया। इसके चलते आए दिन शहर वासियों को जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। शहर के मिश्र बाजार, महुआबाग, लाल दरवाजा, सिटी रेलवे स्टेशन रोड सहित कई जगहों पर सड़क के किनारे खड़े बेतरतीब दो पहिया और चार पहिया वाहनों के खड़े होने के कारण सुबह के 10 बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक जाम की समस्या बनी रहती है। जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए एक वर्ष पूर्व तत्कालीन एसपी और जिला प्रशासन ने स्वंय सेवी संस्था और कर्मचारी संगठनों की मदद से सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने वाले लोगों को जाम की समस्या से अवगत कराने के साथ ही उन्हें जागरूक भी किया गया। इसी क्रम में विशेश्वरगंज से महुआबाग जाने वाली सड़क को एकल कर दिया गया था। इससे लोगों को काफी हद तक इस समस्या से निजात मिला था। कुछ ही दिन बाद सभी प्लान धवस्त हो गए और लोग मनमाने ढंग से वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कराना शुरू कर दिए। इसके चलते जाम की समस्या बनी रह रही है। बाजार में खरीदारी करने वाले लोग अपने वाहनों को सड़क के किनारे बेतरतीब खड़ा कर चले जाते है। इसके चलते मिश्र बाजार चौराहे के पास शाम के समय जाम लगी रहती है। इस संबंध मेें नगर पालिका प्रशासन के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि पार्किंग की व्यवस्था करने का क्रम जारी है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा कर जल्द ही इसकी व्यवस्था कराई जाएगी। पार्किंग की व्यवस्था के लिए अमृत योजना के तहत प्लान भी किया जा रहा है।