फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तीसरी आंख की जद में कावरिया

तीसरी आंख की जद में कावरिया

Fri, 14 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
तीसरी आंख की जद में कावरिया
गाजीपुर। श्रावण मास शुरू होते ही गंगा घाटों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से कांवरियों की सुरक्षा के लिए तीसरी आंख से निगरानी की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लेकिन इनमें से कई कैमरे खराब हैं। जिला मुख्यालय स्थित कचहरी, रेलवे स्टेशन, होटल, रेस्तरा, पार्क, बाजार आदि में सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही है। इन स्थानों पर सुरक्षा के कोई बंदोबस्त नहीं किए गए हैं। किसी बड़ी वारदात के बाद यहां पुलिस की सतर्कता बढ़ जाती है। इसके साथ जांच अभियान भी कुछ दिन चलता है। इसके बाद कोई सतर्कता नहीं बरती जाती है। शुक्रवार को विधानसभा में मिले विस्फोटक पदार्थ के बाद जगह-जगह सुरक्षा घेरा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

मरदह ब्लाक के महाहर धाम जाने के लिए कांवरिए नगर के ददरीघाट और चीतनाथ घाट से गंगा का जल लेकर जाते हैं। कांवरियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से गंगा घाटों पर छह सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही पर्याप्त सुरक्षा बल भी इनकी सुरक्षा में तैनात किए जाते हैं। जबकि शहर की सुरक्षा में लगे ज्यादातर सीसी टीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। वैसे सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस विभाग की ओर से महुआबाग चौराहा, विशेश्वरगंज और सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर ही सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। लेकिन इनकी मानिटरिंग विभाग की ओर से नहीं की जाती है। जबकि प्रमुख बस स्टैंडों, रोडवेज बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा के कोई भी बंदोबस्त नहीं किए गए हैं और न ही सीसी टीवी कैमरे ही लगाए गए हैं। जबकि बड़े शहरों में घटना होने के बाद ही यहां की पुलिस सतर्क होने के साथ जांच करती है। इसके बाद अन्य दिनों में सुरक्षा को लेकर कोई सतर्कता नहीं बरती जाती है। इस संबंध में एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। साथ ही पुलिस कर्मियों की ओर से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चक्रमण भी किया जाता है। सुरक्षा मद्देनजर सभी थानाध्यक्षों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed