{"_id":"594ab29a4f1c1b82178b4642","slug":"51498067610-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग पर जल-जमाव से आवागमन में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग पर जल-जमाव से आवागमन में दिक्कत
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले में मंगलवार शाम आधे घंटे हुई तेज बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया। वहीं, खस्ताहाल मार्गों और गलियों में जलभराव होने से आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंधऊ बाईपास से मिश्रौलिया जाने वाला मार्ग झील के रूप में तब्दील हो गया।
प्रदेश सरकार की ओर से सड़कों को 15 जून तक गड्ढामुक्त करने का फरमान जारी किया गया था। बावजूद इसके शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की कई बदहाल सड़कों की सूरत नहीं बदली है। अंधऊ बाईपास मार्ग से मिश्रौलिया होते हुए रौजा जाने वाली सड़क की हालत महीनों से खराब है। मार्ग इस कदर गड्ढों में तब्दील है कि चार पहिया वाहन भी नहीं निकल पाते हैं। कई लोग मार्ग पर गिरकर घायल हो चुके हैं। बारिश के बाद सड़क की हालत और भी बदतर हो गई। गड्ढे झील के रूप में तब्दील हो गए हैं। मोहल्लावासियों ने बताया कि सड़क की बदहाली से कई बार जनप्रतिनिधियों के साथ ही संबंधित विभाग को अवगत कराया गया। बावजूद इसके किसी स्तर से इस सड़क की दशा को सुधारने का कार्य नहीं किया जा रहा है।