फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सिर्फ सपने दिखा रही है सरकार

सिर्फ सपने दिखा रही है सरकार

Wed, 21 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
सिर्फ सपने दिखा रही है सरकार
जमानिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बुधवार को पार्टी कार्यालय से बड़ेसर मोड़ तक पूर्व कैविनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाई। इस दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया।
विज्ञापन

साइकिल यात्रा को विधानसभा अध्यक्ष रणजीत यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा तहसील मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू हुई। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के जनविरोधी कार्यो तथा बढ़े हुएअपराधों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए साइकिल यात्रा बड़ेसर मोड़ पर समाप्त हुई। इसदौरान प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही गांव का गरीबकिसान, नौजवान, व्यापारी निराश हो गया है। चारों तरफ अपराध का बोलबाला है। आज कोई भी व्यक्ति अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। यह सरकारसिर्फ सपने दिखा रही है। विकास कार्य अवरूद्ध हो गया। ऐसी सरकार का बने रहना जनता के हित में नहीं है। यात्रा में शिवकुमारचौहान, अनिल यादव, मेराजखां, पप्पू पहलवान, अंबरीश यादव, विरेंद्र यादव, पंकज यादव, विनोद यादव, अरुण, सोनू, राकेश, रजनीकांतपासी, रामाश्रययादव, मोहन यादव, बबलू सिंह, उमेश यादव एवं प्रमोद यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed