फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   50 problems solved in 987 stacks

987 के ढेर में 50 समस्याओं का हल

Sat, 18 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
50 problems solved in 987 stacks
जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिले के सात तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 987 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें मात्र 50 प्रार्थना पत्र का ही निस्तारण हो पाया। वहीं मुुहम्मदाबाद में डीएम एमपी सिंह और एसपी रामबदन सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान आयोजित हुआ। इसमें 243 प्रार्थना पत्रों में से मात्र 12 का ही निस्तारण हो पाया। जिलाधिकारी ने तहसील मुहम्मदाबाइ के मौजा कमसड़ी के लेखपाल एवं कानूनगो के द्वारा वरासत संबंधित मामले को निर्धारित समय में न करने पर प्रतिकूल टिप्पणी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे मुहम्मदाबाद के एसडीएम आशुतोष कुमार सभागार में पहुंच गए। उन्होंने व्यवस्थाओं को देखने के साथ कर्मचारियों को दिशा- निर्देश दिया। सुबह 10. 55 पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता पहुंचे। दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और एसपी रामबदन सिंह तहसील सभागार पहुंचे। इस दौरान फरियादियों द्वारा प्रत्येक अधिकारियों के यहां अपना प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर अपनी व्यथा सुना रहे थे। इधर सदर में आए 74 प्रार्थना में 12 का निस्तारण हुआ। सेवराई तहसील में एक भी प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुए हैं। सैदपुर तहसील में 155 में एक का निस्तारण किया गया। जखनिया में 175 प्रार्थना पत्र में पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानिया में 98 प्रार्थना प्राप्त में दो का निस्तारण किया गया। कासिमाबाद में 155 में 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने मुहम्मदाबाद के मौजा कमसड़ी के लेखपाल एवं कानूनगो के द्वारा वरासत संबंधित मामले को निर्धारित समय में न करने पर प्रतिकूल टिप्पणी देने का निर्देश दिया। साथ ही डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराएं। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को आगामी दो दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान खेत से रास्ता निकलवा रहे हैं। वे वजह परेशान किया जा रहा है। प्रार्थना पत्र देकर उस पर रोक लगाने की मांग की है।- राम प्रकाश राजभर, कमसड़ी
भूमिधरी की जमीन को कुछ दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगा चुका है। इस पर भी प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाया हूं।- शफीक अहमद, शहबाजकुली
विज्ञापन
विज्ञापन

कास्तकारी की निजी जमीन है और ग्राम प्रधान द्वारा जबरदस्ती उसमें रास्ता निकवाया जा रहा है। प्रार्थना पत्र देने के बाद भी रोक नहीं लग रही है। संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया हूं, उम्मीद है रोक लग जाएगी।- जितेंद्र यादव, कमसड़ी।

आराजी नंबर 46, रकबा 0.063 हेक्टेयर स्थित मौजा नसीरपुर कला ग्रामसभा हाटा की भूमि पर सैकड़ों वर्ष पुराना काली माता का मंदिर बना हुआ है। यह जमीन कागज में नवीन परती के नाम से खतौनी में अंकित है। इस जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया गया है।- मीरा राय, समाज सेविका मुहम्मदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed