फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   50 lakh immovable property of Bahadurganj Nagar Panchayat President in Lucknow attached

Ghazipur News: बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष की लखनऊ स्थित 50 लाख अचल संपत्ति कुर्क

Sat, 17 Aug 2024 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
50 lakh immovable property of Bahadurganj Nagar Panchayat President in Lucknow attached
गाजीपुर। बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष व मुख्तार अंसारी के प्रमुख सहयोगी रेयाज अंसारी और उसकी पत्नी निकहत परवीन की लखनऊ के फैजुल्लागंज मोहल्ला रहीमनगर डिडौली स्थित 155.669 वर्ग मीटर भूमि कुर्क कर ली गई। डीएम के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत जनपद पुलिस ने शनिवार को लखनऊ में कुर्की की कार्रवाई की।
विज्ञापन

अवैध तरीके से धन, भू-सम्पत्ति व अचल संपत्ति अर्जित करने वाले माफियाओं के विरुद्ध जनपद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके तहत अंतरप्रांतीय गैंग नंबर 191 मुख्तार अंसारी का प्रमुख सहयोगी गैंगस्टर एक्ट के आरोपी बहादुरगंज के वार्ड नंबर 11 दक्खिन टोला निवासी रेयाज अहमद अंसारी और उसकी पत्नी निकहत परवीन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनके द्वारा वर्ष 2006 से रंगदारी, धोखाधड़ी जालसाजी जैसे आपराधिक कृत्य किये जाते हैं। इनके द्वारा संगठित आपराधिक क्रियाकलाप स्वयं व गैंग के सदस्यों को आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। डीएम आर्यका अखौरी ने 14 अगस्त को कुर्की का आदेश दिया था। इस क्रम में गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ के फैजुल्लागंज मोहल्ला रहीमनगर डिडौला स्थित अचल संपत्ति को कुर्क कर ली। रेयाज अहमद अंसारी ने पत्नी निकहत परवीन के नाम से 13 फरवरी 2016 को फैजुल्लागंज मोहल्ला रहीमनगर डिडौली जनपद लखनऊ में 1675 वर्ग फीट भूमि खरीदी थी। इसका अनुमानित बाजार की कीमत करीब 50 लाख है। एसपी डा. इरज राजा ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत लखनऊ स्थित बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष की अचल संपत्ति कुर्क की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed