फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   5 Panchayat buildings will be built in the district with Rs 87.3 lakhs

Ghazipur News: जिले में 87.3 लाख से बनेंगे 5 पंचायत भवन

Thu, 16 Jan 2025 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
5 Panchayat buildings will be built in the district with Rs 87.3 lakhs
जिले में 87.3 लाख रुपये 5 पंचायत भवनों का निर्माण होगा। इसके लिए शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। इससे गांवों में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन

एक पंचायत भवन के निर्माण पर 17.46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पंचायती राज विभाग ने तीन पंचायत भवनों के लिए स्थान भी चिह्नित कर लिया है। दो ग्राम पंचायत भवनों के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।
विभाग ने पंचायत भवनों के निर्माण के लिए मनिहारी ब्लाॅक क्षेत्र के नसीरपुर, हरौली और जमानिया ब्लाॅक के बरुईन में जमीन चिह्नित की है। पंचायत भवन में एक बैठक हॉल, दो कार्यालय कक्ष, कर्मी आवास, बरामदा व शौचालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1238 ग्राम पंचायते हैं। आठ-नौ स्थानों पर विवाद के कारण पंचायत भवनों का निर्माण नहीं हो पाया है। शेष सभी जगहों पर पंचायत भवन की व्यवस्था है। ग्राम पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे विभिन्न योजनाओं और प्रमाण पत्रों की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed