फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   5 freezers of the mortuary are out of order since last four months, but on paper it is 'all is well'

Ghazipur News: मॉर्च्यूरी के 5 फ्रीजर चार महीने से खराब, कागजों में ‘आल इज वेल’

Sun, 16 Mar 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
5 freezers of the mortuary are out of order since last four months, but on paper it is 'all is well'
महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज मेंं मॉर्च्यूरी हाउस संचालित हुए करीब तीन वर्ष बीतने को हैं लेकिन स्थिति यह है कि 12 शवों को रखने के लिए रखा छह फ्रीजर अनगिनत बार खराब हो चुका है।
विज्ञापन

वर्तमान में पांच फ्रीजर चार माह से खराब पड़े हुए हैं, जबकि कागजों में ‘आल इज वेल’ है। हर बार सिर्फ जुबानी मरम्मत कराकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। ऐसे में वर्तमान में मात्र एक फ्रीजर के संचालित होने और गर्मी में तापमान बढ़ने से सड़न और दुर्गंध की मुसिबत बढ़ती दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन

सड़क और ट्रेन हादसों के अलावा अन्य किन्हीं कारणों से मौत होने पर पोस्टमार्टम कराने से पूर्व शवों को मॉर्च्यूरी हाउस में सुरक्षित रखने के लिए भेजा जाता है। यहां लगे छह फ्रीजरों में दो-दो शवों को मिलाकर कुल 12 शवों को रखने का इंतजाम किया गया है लेकिन स्थिति यह है कि इन छह फ्रीजरों में से पांच के खराब होने से शवों को फर्श पर ही रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर लावारिस शवों के फ्रीजर में न रखने से दुर्गंध और सड़न के चलते मॉर्च्यूरी में शवों को रखने और निकालने में लगे कर्मियों को काफी परेशानी होती है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन फ्रीजरों के मामले में ऑल इज वेल का दावा करता है, जबकि हकीकत अलग है।

वहां तैनात एक कर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि फ्रीजर का गैस तो खत्म हो गया है। साथ ही दरवाजा भी टूटा है। सिर्फ जुबानी ही कहा जाता है कि दुरुस्त करा दिया गया है, जबकि हकीकत कुछ अलग है। ऐसे में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed