फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   46 snakes in a house

एक घर में निकले 46 सांप

Sat, 15 Jul 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sat, 15 Jul 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
46 snakes in a house
मरदह के बोगना गांव में एक ही मकान से निकले सर्प
वैसे तो एक सांप को ही देख लोगों का कलेजा कांप उठता है, लेकिन थाना क्षेत्र के बोगना में स्थित एक मकान से जब सपेरे ने बिन बजानी शुरू की तो एक-एक कर 46 सापों को बिल से बाहर निकाला। इसके बाद मकान में रहने वालों के साथ पूरा गांव दंग रह गया। ग्रामीण इस बात से भयभीत हो गए हैं कि कहीं उनके मकान में भी कहीं सापों का घर न हो। लोगों में एक ही घर में सापों का कुनबा मिलने की चहुुओर चर्चा हो रही है।    
विज्ञापन

 
मरदह क्षेत्र के बोगना गांव निवासी कांता राजभर के घर में तीन दिन पहले एक सर्प दिखा। जब परिवार के लोग उसे मारते, तब तक वह लापता हो गया। लोगों ने उसकी काफी खोज की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर लोगों ने सोचा कि शायद वह बाहर चला गया हो। इसी बीच दो दिन पहले कांता के छोटे बेटे विनोद की पत्नी अनीता के पैर पर एक सांप चढ़ गया। इस पर उसे इश बात की आशंका हुई कि शायद सर्प ने उसे डंस लिया हो, लेकिन तबियत न बिड़ने पर उसे इस बात की तसल्ली हुई कि सर्प में उसे नहीं डंसा है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद परिवार के लोगों ने मकान में सांपों की खोज-बीन शुरु कर दी। इस दौरान पांच साप दिखाई पड़े। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। वे इस सोच में पड़ गए कि इतने सांपों को कैसे ढूंढेंगे और मारेंगे। इस पर परिवार के लोगों ने शनिवार को सपेरा को बुलाया। सपेरा ने अपने तंत्र-मंत्र के इशारे से मकान के बिलों से एक-एक कल 46 सर्पों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांपों के इस झुंड में विभिन्न प्रजातियों के सर्प शामिल थे। सपेरा ने बीन के सहारे एक बड़े सर्प को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि अन्य सांपों को मंत्र के सहारे वश में करने के बाद उन्हें मार दिया। पकड़े गए सर्प को सपेरा अपने साथ लेकर चला गया। एक ही घर में सापों का जखिरा मिलने पर ग्रामीण पूरी तरह से सहम गए। सापों को देख लोगों को कलेजा कांप गया। कांता राजभर के मकान के आसपास के लोग इस बात से सहम गए कि कही उनके मकानों में भी सांपों का झुंड न हो। एक ही घर में सांपों का कुनबा मिलने की ग्रामीण चर्चा करते रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed