फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   433 youth gains success

433 युवकों को मिली कामयाबी

Sun, 15 Feb 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 15 Feb 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
433 youth gains success

शहर के पीजी कालेज के मैदान में चल रही सेना भर्ती में रविवार को तीसरे दिन जिले के युवकों का रेला उमड़ पड़ा। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के मैदान से टोकन पाकर कालेज के मैदान में विभिन्न चक्रों की दौड़ में कुल 15396 युवकों ने किस्मत आजमाई। इनमें महज 433 ही सफल हो सके। 14963 युवकों को बाहर जाना पड़ा। दौड़ में सफल युवकों ने लंबी कूद, बीम खींचने तथा नापजोख की प्रक्रिया पूरी की।

विज्ञापन



सेना भर्ती मेला 13 फरवरी से चल रहा है। पहले दिन जौनपुर के 13959 युवकों ने किस्मत आजमाई थी, लेकिन दौड़ में महज 824 (छह फीसदी) ही युवक सफल हो सके थे। शनिवार को दूसरे दिन गाजीपुर के युवकों की भर्ती थी। दौड़ में कुल 16,699 युवक शामिल हुए। इनमें महज 507 ही युवक सफल हुए।
विज्ञापन


रविवार को तीसरे दिन की भर्ती में शामिल होने के लिए शनिवार की शाम से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों से युवकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। रात बारह बजे के बाद से टोकन हासिल करने के लिए युवक आरटीआई मैदान में अपनी बारी की प्रतीक्षा करने लगे। भोर में चार बजे से टोकन बंटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार को जीडी में 12,622 और ट्रेडमैन में 2,774 सहित कुल 15,396 टोकन वितरित हुए। टोकन हासिल कर युवक कृषि विज्ञान केंद्र के मैदान में पहुंचे।


 वहां से दौड़ में शामिल होने के लिए उन्हें पीजी कालेज के मैदान में भेजा गया। जीडी में 361 एवं ट्रेडमैन में 72 सहित कुल 433 को कामयाबी मिली। असफल युवकों को पुलिस की घेरेबंदी में ट्रकों में बैठाकर सिटी रेलवे स्टेशन छोड़ा गया। सेना भर्ती बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के निदेशक कर्नल विनीत प्रभात ने बताया कि दौड़ में सफल हुए युवकों का अन्य टेस्ट लिया जा रहा है।



भर्ती पूरी तरह से निष्पक्ष एवं कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही है। उन्होंने भर्ती में शामिल होने आ रहे युवकों से शांति बनाए रखने को कहा। साथ ही चेताया भी कि गड़बड़ी की कोशिश करने वाला कोई भी युवक सेना और पुलिस की नजरों से बच नहीं पाएगा। सीसी कैमरों से भी निगहबानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed