फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   42 Cases of Country Liquor Recovered; Driver Flees, Abandoning Scorpio

Ghazipur News: 42 पेटी देसी शराब की बरामद स्कॉर्पियो छोड़कर चालक भागा

Fri, 27 Mar 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
42 Cases of Country Liquor Recovered; Driver Flees, Abandoning Scorpio
गाजीपुर। नगसर हाॅल्ट थाना क्षेत्र में पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान 42 पेटी अवैध देसी शराब और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया। पुलिस को चकमा देकर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि 25 मार्च की रात गगरन नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नगसर रेलवे क्रॉसिंग की ओर से एक सफेद स्कॉर्पियो में अवैध शराब लादकर दिलदारनगर होते हुए बिहार ले जाई जा रही है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया, जिस पर सरहुला चट्टी के आगे चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। तलाशी के दौरान वाहन से 42 पेटी देसी शराब बरामद हुई। एक पेटी खोलकर जांच करने पर उसमें 45 पाउच पाए गए, जिन पर ब्ल्यू लाइम अंकित था। पुलिस ने शराब व वाहन को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है, जबकि वाहन के जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed