{"_id":"5c9d027dbdec22141a4a1cff","slug":"41553793661-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झोप ड़ियां जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झोप ड़ियां जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समपार फाटक के पास स्थित दो रिहायशी झोपड़ियों में बुधवार की देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ियों में रखा हजारों का गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया।
गहमर गांव के रेलवे स्टेशन के समपार फाटक के पास रामअवतार यादव एवं जमुना राजभर की रिहायशी झोपड़ियां थीं, जिसमे दोनों अपने परिवार के साथ रहते थे। बुधवार की देर शाम करीब सात बजे अज्ञात कारणों से झोपड़ियों में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों झोपड़ियों सहित उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग में सब कुछ जल जाने के बाद पीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए। न तो तन ढ़ंकने के लिए कपड़ा बचा और न ही पेट भरने के लिए अनाज। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान गहमर मीरा चौरसिया ने गुरुवार की सुबह पहुंच कर पीड़ित परिवार को गृहस्थी के सामानों के साथ ही आर्थिक मदद दी। एसडीएम सेवराई को फोन कर घटना की जानकारी देने के साथ पीड़ितों को उचित सरकारी मदद दिलाने की अपील की।