फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   फिर उड़ जईबू ए मैना...

फिर उड़ जईबू ए मैना...

Thu, 28 Mar 2019 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
फिर उड़ जईबू ए मैना...
गाजीपुर। जिले के मुहम्मदाबाद तहसील के परसा गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पहले एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगा कर बधाई दी गई। इसके बाद एक से एक बढ़कर फगुआ पेश किया गया। रंगारंग कार्यक्रम सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक गायक राहुल राय एवं निदेशक अमित सोनी ने फीता काट कर किया। इसके बाद बिहार के कलाकार विनय मिश्रा एवं अशोक मिश्रा ने ‘मईया मेरी दुनिया है तेरी चरणों’ में सुनाकर समां बांधा। इसके बाद नामी गिरामी कलाकारों ने एक से एक गीतों की प्रस्तुति की। विख्यात गायक गोपाल राय ने जैसे ही मंच संभाला कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उंठा। इसके बाद पूरा माहौल ही होली के रंग में रंग गया। उन्होंने ‘गेरुआ रंग से होली खेली सारा हिंदुस्तान, होई पाकिस्तान बदरंग रसिया फागुन में’ आदि देश भक्ति गीत सुनाया। इसी क्रम में मोहन राठौर ने देवी पचरा से गीतों की शुरुआत की। ‘बुझत नईखा हमरा बात के’ तथा ‘ऐ वतन तेरे लिए’ गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। रिशु सिंह ने भी ‘ओढ़नी के रंग पीयर’ आदि सुनाया। गायक तथा टीवी कलाकार आलोक कुमार ने ‘भोले ओ भोले’ तथा ‘फिर उड़ जईबू ए मैना’ जैसे गीतों से महफिल को परवान चढ़ाया। जुड़वा भाइयों चंदन और नंदन ने ‘भेजे हैं लिफाफे में अबीर’ आदि गीतों को गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में गायक समर सिंह, अभिनेत्री निशा दूबे, प्रियंका पांडेय, आरजू अंचल ने भी खूब रंग जमाया। संचालन विजय बहादुर कौशिक ने किया। इस मौके पर संदीप राय, सौरभ राय, जेपी यादव, कुंज बिहारी, आनंद यादव आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed