फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अस्सी लाख रुपये के लाभ का बजट स्वीकृत

अस्सी लाख रुपये के लाभ का बजट स्वीकृत

Thu, 28 Feb 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
अस्सी लाख रुपये के लाभ का बजट स्वीकृत
मुहम्मदाबाद। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक गुरुवार को पालिका के सभाकक्ष में हुई। इसमें आगामी वर्ष 2019-20 के लिए लगभग 80 लाख रुपये लाभ का बजट स्वीकृत किया गया। पालिका परिषद की बैठक में अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र ने वर्ष 2019-20 के लिए बजट प्रस्ताव रखा। इसमें वर्ष की कुल आय 19 करोड़ 42 लाख रुपये एवं कुल व्यय 18 करोड़ 61 लाख 54 हजार का प्रस्ताव किया गया ह्र्रै।
विज्ञापन

बजट में कुल अनुमानित आय 22 करोड़ 26 लाख, व्यय मद में वेतन में सात करोड़ 50 लाख, प्रकाश व्यवस्था में 88 लाख, जलकल में 64 लाख एवं सफाई निर्माण आदि अन्य खर्च में 11 करोड़ 11 लाख 75 हजार का प्राविधान किया गया है। बजट में अंतिम अवशेष तीन करोड़ 64 लाख 45 हजार 868 रुपये है। अधिशासी अधिकारी द्वारा प्रस्तुत बजट को सर्वसम्मत से पास कर दिया गया। इसके अलावा बैठक में सभासदों ने नगर पालिका की दुकान किराए पर लेकर कुछ लोगों द्वारा उसे शराब के लाइसेंसियों को अधिक किराए पर देकर मुनाफा कमाने पर गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए सर्व सम्मत निर्णय लिया कि जलकल परिसर में बनी दुकानों में चल रही शराब की तीन दुकानों को तत्काल बंद किया जाए। सभासद संगीता गुप्ता ने सफाई कर्मियों द्वारा मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाते हुए मांग किया कि सफाई कर्मी सभासदों के सुझाव पर भी कार्य करें। सभासदों ने नगर पालिका क्षेत्र में सफाई, पेयजल की आपूर्ति एवं प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त किए जाने का मामला उठाया। इस पर चेयरमैन शमीम अहमद ने सभासदों की ओर से दिए गए सभी सुझावों पर अमल कराए जाने का आश्वासन दिया। अंत में पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में कार्यालय अधीक्षक डा. राजकुमार रावत, सभासद राकेश यादव, पप्पू यादव, संगीता गुप्ता, दुर्गा देवी, मुन्ना यादव, सुरेश यादव, वकार अहमद, कैफ अंसारी, जलालुद्दीन, शमशाद खां, अनवर राईनी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता चेयरमैन शमीम अहमद एवं संचालन अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed