{"_id":"5c5c7148bdec227391007251","slug":"41549562184-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में जुलूस निकाल भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में जुलूस निकाल भरी हुंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को विकास भवन से जुलूस निकाला गया। पीर नगर, सिंचाई विभाग चौराहा आदि रास्तों से होता हुआ जुलूस कलेक्ट्रेट तक आया। इसमें शामिल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए चल रही थीं।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से मांग पत्र सौंपा गया। इसमें कहा गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय प्रतिमाह 18 हजार एवं सहायिकाओं का दस हजार रुपये किया जाय। सवेतन, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन छुट्टियां दी जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का काम स्पष्ट रुप से परिभाषित किया जाए। उन्हें कोई अतिरिक्त जिम्मेदारियां नहीं दी जाएं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीमा योजना लागू होने के बावजूद पूरे प्रदेश में बीमा की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मांग किया कि सभी को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए। मांग पत्र में कहा गया है कि बीमा के लिए आयु सीमा अभी 59 वर्ष है। इसे बढ़ाकर 65 वर्ष किया जाए। सभी वर्कर्स एवं हेल्पर्स को बीमा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाय। सभी बकाए भुगतान का आदेश तुरंत किया जाए। जुलूस में मंडल अध्यक्ष शीला तिवारी, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह, जिला संरक्षक अमरनाथ दूबे, महामंत्री माया सिंह, हीरा यादव, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार आदि शामिल रहे।