फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रफ्तार की मार: एक माह में ग्यारह ने गंवाई जान

रफ्तार की मार: एक माह में ग्यारह ने गंवाई जान

Tue, 05 Feb 2019 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
रफ्तार की मार: एक माह में ग्यारह ने गंवाई जान
गाजीपुर। परिवहन और यातायात विभाग लोगों को जागरूक करने के लिए भले ही तमाम जतन कर रहा है, लेकिन जिले में सड़क हादसों में कमी नहीं आ रही है। वाहनों को तेज रफ्तार चलाने के साथ ही अप्रशिक्षित चालकों के कारण आए दिन कहीं न कहीं हो रही सड़क दुर्घटनाओं में लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। जनवरी माह में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में 11 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इन हादसों में किसी पिता का इकलौता चिराग बुझ गया तो किसी सुगाहन का सुहाग छिन गया।
विज्ञापन

छह जनवरी की शाम तीन बजे खानपुर थाना क्षेत्र के औड़िहार-जौनपुर मार्ग पर खानपुर गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से लौलेहरा गांव निवासी दलश्रृंगार राम (70) की मौत हो गई। रात करीब आठ बजे दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फुल्ली नहर पुलिया के पास अज्ञात स्कार्पियो की टक्कर से साइकिल सवार फुल्ली गांव निवासी कोच राजभर (28) ने दम तोड़ दिया। 11 जनवरी की सुबह रेवतीपुर थाना क्षेत्र के भदौरा कोल्ड स्टोरेज के पास ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से आटो पलटने से आटो में नेहा (13) की इहलीला समाप्त हो गई। 13 जनवरी को बरेसर थाना क्षेत्र के दिलशादपुर गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी संजय राम (18) की मौत हो गई। 14 जनवरी की सुबह भांवरकोल थाना क्षेत्र के कबीरपुर कला गांव में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से इसी गांव के निवासी बृजकिशोर उपाध्याय (35) और रामेश्वर (14) की मौत हो गई। 17 जनवरी की सुबह सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर-सकलडीहा मार्ग पर स्थित सब्जी मंडी गेट के सामने अज्ञात वाहन की जद में आने से एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। 20 जनवरी को कासिमाबाद थाना क्षेत्र के कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर जीयनपुर गांव के पास तेज रफ्तार एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जंगीपुर के विशुनपुर पिपरही गांव निवासी राकेश गुप्ता (38) ने दम तोड़ दिया। 27 जनवरी की सुबह खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर तिराहा के पास कार की टक्कर से आजमगढ़ जिला के रौना पार थाना अराजी असगर निवासी सुरेश यादव (45) की मौत हो गई। 29 जनवरी की देर शाम करीब साढ़े सात बजे जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित दैत्रावीर बाबा मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कस्बा बाजार निवासी कपड़ा कारोबारी आनंद जालन (55) की जान चली गई। वहीं 30 जनवरी की शाम दिलदारनगर थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव में सामने से तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से दिलदारनगर गांव निवासी मनीष यादव (16) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed