फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मतदान में ईवीएम के साथ होगा वीवीपैट का प्रयोग

मतदान में ईवीएम के साथ होगा वीवीपैट का प्रयोग

Sat, 05 Jan 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
मतदान में ईवीएम के साथ होगा वीवीपैट का प्रयोग
गाजीपुर। जिलाधिकारी के बालाजी की अध्यक्षता में उनके कैंप कार्यालय पर शनिवार को बैठक हुई। इसमें बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 में जिले के सभी मतदेय स्थलों पर मतदान में ईवीएम के साथ वीवीपैट का प्रयोग होगा। जिलाधिकारी ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2019 के लिए जिले में बनाए जा रहे मतदान केंद्र, सेंटर, ईवीएम, मास्टर ट्रेनरों की संख्या की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ईवीएम तथा वीवीपैट की कार्य प्रणाली प्रदर्शन के दौरान उसमें डमी सिंबल का ही प्रयोग किया जाय। जो भी मशीनें प्रदर्शन के प्रयोग में लाई जाएगी उस पर एक पीले रंग का स्टीकर मार्क कर अवश्य चस्पा किया जाए, जिससे उसकी पहचान हो सके और दोबारा वह मतदान के लिए प्रयोग न हो। कहा कि सभी उपजिलाधिकारी मास्टर ट्रेनर के साथ जनपद-तहसील मुख्यालय पर कम से कम दस ऐसे स्थानों पर वीवीपैट जागरूकता संगोष्ठी कराते हुए एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराकर फोटोग्राफी कर अपलोड करेंगे। बताया कि मास्टर ट्रेनर अपने पास एक रजिस्टर अवश्य रखेंगे, जिसमें वोट करने वाले लोगों की पूरी डिटेल्स अवश्य भरेंगे। जिलाधिकारी ने जिला एवं प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर एक वीवीपैट जागरूकता केंद्र खोलने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया, अपर जिलाधिकारी वि./रा. राजेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी एम. लाल, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed