फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हड़ताल की वजह से जिले में नहीं शुरू हुई धान की खरीद

हड़ताल की वजह से जिले में नहीं शुरू हुई धान की खरीद

Mon, 12 Nov 2018 11:21 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल की वजह से जिले में नहीं शुरू हुई धान की खरीद
गाजीपुर। जिले में धान की खरीद अभी नहीं शुरू हो सकी है। इसके पीछे सचिवों और कर्मचारियों की हड़ताल के साथ ही विभाग की ओर से आवक न होने को कारण बताया जा रहा है। जल्द आवक होते ही विभाग को खरीद शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले को इस वर्ष एक लाख 87 हजार 400 मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह बीते वर्ष की तुलना में कम है। खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं के 47 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें विपणन के 16, पीसीएफ के 14, कर्मचारी कल्याण निगम एवं एनसीसीएफ के पांच-पांच, पीसीयू, यूपी एग्रो के तीन-तीन एवं एफसीआई का एक क्रय केंद्र शामिल है। इसके अलावा दो संस्थाओं की ओर से छह केंद्र खोलने का प्रस्ताव दिया गया है। इसमें पीसीएफ के दो एवं एनसीसीएफ के चार केंद्र हैं। खरीद के लिए पहली नवंबर से 28 फरवरी तक की अवधि निर्धारित की गई है। करीब दो सप्ताह बीतने वाला है लेकिन जिले में अभी धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। इसके पीछे समिति के सचिवों की हड़ताल को कारण बताया जा रहा है। इसके अलावा विभाग की ओर से धान की आवक न होने को भी कारण बताया जा रहा है। इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने जल्द खरीद शुरू होने की उम्मीद जताई है। बीते वर्ष दो लाख 58 हजार एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 104 क्रय केंद्र खोले गए थे। इस दौरान 66.71 फीसदी यानी 172107.692 एमटी की खरीद हुई थी। यह खरीद 18506 किसानों से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed