फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   उत्कर्ष, जेबा जहीन, शिवांशी और योगेश प्रतियोगिता में अव्वल

उत्कर्ष, जेबा जहीन, शिवांशी और योगेश प्रतियोगिता में अव्वल

Sun, 11 Nov 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
उत्कर्ष, जेबा जहीन, शिवांशी और योगेश प्रतियोगिता में अव्वल
गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की ओर से विगत रविवार को लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया। संगठन सचिव-प्रतियोगिता प्रभारी प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में न्यू होराइजन एकेडमी के उत्कर्ष सिंह पहले, तूलिका पब्लिक स्कूल की निकिता आर्या दूसरे तथा सोनम यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शौर्य केशरी, अन्नू यादव, सोनाक्षी ठाकुर, किरन, अरुण एवं अरीफा कौसर प्रशंसित स्थान पर रहे। मध्यम वर्ग में लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज की जेबा जहीन एनम और सलोनी शर्मा ने प्रथम एवं तृतीय तथा डॉ. एमए अंसारी इंटर कालेज की भूमि गुप्ता द्वितीय रही। श्रेयांशु आर्य, दीपक गुप्ता, सभ्यता मौर्य, शिवांगिनी, रोशनी, रीति, प्रिया गुप्ता, अब्दुल अहद को प्रशंसित स्थान प्राप्त हुआ। बताया कि ज्येष्ठ वर्ग में डॉ. एमए अंसारी इंटर कालेज की शिवांशी शर्मा एवं अंजलि विश्वकर्मा पहले और दूसरे तथा एसडी पब्लिक स्कूल के राहुल यादव तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा सौम्या गोड़, रोजी खातून, आन्या गुप्ता, ओजस्वी तिवारी तथा मनीषा प्रशंसित स्थान पर रहे। श्री त्रिपाठी ने बताया कि वरिष्ठ वर्ग में इंस्टीट्यूट आफ फाइन आर्ट के योगेश कुमार प्रथम, बीएचयू के प्रवीण विश्वकर्मा और चंदन सिंह यादव क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय रहे। बताया कि फिजा रिजवी, आदित्य, दीपेंद्र सिंह, हेमंत यादव और कन्हैया यादव को प्रशंसित स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed