{"_id":"5be718cfbdec22696469bfc2","slug":"41541871823-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराबरी पर रही पांच लाख की इनामी कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराबरी पर रही पांच लाख की इनामी कुश्ती
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
सादात(गाजीपुर)। स्थानीय ब्लॉक के कनेरी ग्राम स्थित कीनाराम महाविद्यालय के परिसर में स्व. रामनगीना सिंह स्मृति दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। दंगल में बनारस के गोविंद, अजगरा के गौरी, करमपुर के प्रिंस, मऊ के रामनारायन, दीपक, अनिल ने अपने-अपने मुकाबलों में बाजी मारी। हरियाणा केसरी और उत्तर प्रदेश केसरी गोपाल यादव के बीच पांच लाख की इनामी कुश्ती बराबरी पर रही।
दंगल में हरियाणा के विकास और झांसी के जीतू, मेरठ के सुखा और अच्छेलाल, बलिया के अंचल और मेरठ के केशव, झांसी के शैतान और मेरठ के नसीम, डीएलडब्ल्यू के किशन और दिल्ली के सचिन धापा, झांसी के मंजीत और बनारस केसरी सचिन का मुकाबला बराबरी पर रहा। रेफरी की भूमिका रामनगीना राय, रूपनारायन, मनता यादव ने निभाई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह उर्फ हकाड़ू सिंह ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। दंगल में आए हुए सभी पूर्व पहलवानों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। संचालन हरवंश यादव, वकील सिंह एवं तेजबहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इससे पहले स्व. रामनगीना सिंह स्मृति दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह उर्फ हकाड़ू सिंह ने उन्हें स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह खेल हमारी मिट्टी से जुड़ा है। दंगल के विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह खेल धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। इसको बचाने की जरूरत है। इसके लिए हमें जो भी प्रयास करना होगा उसे करेंगे।