{"_id":"5babcc9b867a557f704174bc","slug":"41537985691-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानांतरण होने तक जारी रहेगा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानांतरण होने तक जारी रहेगा संघर्ष
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला जज के स्थानांतरण की मांग को लेकर सिविल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं की ओर से बुधवार को संघ के परिसर में धरना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक जिला जज का स्थानांतरण नहीं हो जाता हमारा संघर्ष जारी रहेगा। अगर जल्द मांग पूरा नही होती है तो अधिवक्ता आंदोलन को धार देने का काम करेंगे।
धरना सभा में उन्होंने कहा कि जिला जज के निर्देश पर वादकारियों के विरुद्ध जो कार्रवाई अन्य न्यायालयों में की जा रही है वह सरासर गलत है। इस तरह की प्रतिक्रियात्मक कार्रवाई की जितनी निंदा की जाए वह कम है। सीजेएम न्यायालय में उपस्थित आरोपियों के विरुद्ध भी वारंट जारी किया गया। उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कृत्य की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से अधिवक्ता भयभीत होने वाले नहीं हैं। अगर जल्द इस तरह की कार्रवाई पर रोक नहीं लगी तो अधिवक्ता इस तरह की विद्वेषपूर्ण कार्रवाई को सहन नहीं करेंगे। सभा में सुदामा सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, रामाधार राय, ओमप्रकाश गुप्ता, ह्रदयनारायण सिंह प्रथम, दिनेश राय, शशिज्योति पांडेय, गंगा सिंह, रामनगीना सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विरेंद्र कुमार पांडेय एवं संचालन महासचिव अजयवीर सिंह यादव ने किया।