फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रत्येक परिवार में शौचालय का हो निर्माण

प्रत्येक परिवार में शौचालय का हो निर्माण

Wed, 11 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
प्रत्येक परिवार में शौचालय का हो निर्माण
गाजीपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले को दो अक्तूबर तक खुले में शौचमुक्त कराने के संबंध में राइफल क्लब में मंगलवार की शाम बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने सभी खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देशित किया कि जिले के प्रत्येक परिवार में शौचालय का निर्माण पूर्ण करा लिया जाए एवं उसका प्रयोग कराया जाए। शौचालय निर्माण के लिए शासन स्तर से उपलब्ध धनराशि को जिले के ग्राम पंचायतों में प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन

श्री चौरसिया ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक, सफाई कर्मी और महिला सामाख्या की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से अपने आवंटित ग्राम पंचायत, राजस्व ग्राम का भ्रमण कर बेसलाइन सर्वेक्षण के आधार पर लक्ष्य के अनुरूप शौचालय विहीन पात्र लाभार्थियों को चिन्हांकित करते हुए उनकी सूची तैयार की जाएगी। उसे ग्राम पंचायत से अनुमोदित कराकर सहायक विकास अधिकारी (पं.) को उपलब्ध करायी जाएगी, जो अपनी संस्तुति के साथ उक्त सूची जिला पंचायत राज अधिकारी को तीन दिवस के अंदर भेजेंगे। बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी की तरफ से उक्त सूची जिला स्तर पर गठित जिला स्तरीय सत्यापन टीम से सत्यापन कराकर सुरक्षित रखी जाएगी और उक्त सूची में अंकित कोई लाभार्थी अगर पात्र नहीं पाया जाता है, तो उसकी लिखित सूचना सहायक विकास अधिकारी (पं.) के माध्यम से संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक, सफाई कर्मी और महिला समाख्या की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन दिवस के अंदर उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक, सफाई कर्मी और महिला समाख्या की महिलाओं/आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सामान्यतया उनकी तैनाती की ग्राम पंचायत, राजस्व ग्राम में लाभार्थियों को प्रेरित कर न्यूनतम 25-25 शौचालयों का निर्माण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको एक माह के भीतर प्रत्येक दशा में पूर्ण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed