{"_id":"5ae8a1564f1c1b3b0a8b7831","slug":"41525195094-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के पहले समर कैंप में होगा बालिकाओं का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के पहले समर कैंप में होगा बालिकाओं का चयन
Updated Tue, 01 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से सेवित क्षेत्र के रिमोट एरिया में ग्राम पंचायत एवं न्याय पंचायत स्तर पर समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। 21 जून से दस दिनों तक लगने वाले शिविर के दौरान विद्यालय में रिक्त कक्षावार छात्र संख्या के अनुसार ड्राप आउट एवं गैर नामांकित अपवंचित समूह की बालिकाओं का चयन करके विद्यालयों में नामांकन किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रदेश में 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इसके तहत जिले के 16 में 14 विकास खंडों सदर, बिरनो, मरदह, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद, सैदपुर, सादात, भांवरकोल, रेवतीपुर, बाराचवर, जखनिया, मनिहारी, देवकली एवं जमानिया में ये विद्यालय चल रहे हैं। इन विद्यालयों में अपवंचित समूह की 11 से 14 वर्ष की कभी भी नामांकित नहीं हुई अथवा ड्राप आउट बालिकाओं के लिए आवासीय पठन-पाठन की व्यवस्था की जाती है। आगामी शैक्षिक सत्र में इन सभी विद्यालयों में निर्धारित संख्या के अनुसार शत-प्रतिशत नामांकन कराने तथा अपवंचित समूहों की बालिकाओं की तार्किक भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए 21 से 30 जून तक समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा बीबी पांडेय ने बताया कि दस दिन तक विद्यालय से सेवित क्षेत्र के रिमोट एरिया में ग्राम पंचायत एवं न्याय पंचायत स्तर पर ग्रीष्म शिविर लगेगा।
विज्ञापन