फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पूर्व विधायक के निधन पर इलाके में शोक

पूर्व विधायक के निधन पर इलाके में शोक

Thu, 26 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक के निधन पर इलाके में शोक
विज्ञापन

गाजीपुर। पूर्व विधायक अवधेश नारायण सिंह का निधन सबुआ गांव में स्थित पैतृक आवास पर गुरुवार को हो गया। इसकी जानकारी होते ही सपा नेता और क्षेत्रवासी शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचने लगे। संघर्षशील एवं ईमानदार नेता पूर्व विधायक अवधेश नारायण सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन का सफर 1957 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से आचार्य नरेंद्रदेव के साथ आरंभ किया था।

बाद के दिनों में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। वर्ष 1962 से फरवरी 1977 तक ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रहे। वर्ष 1967 से 1974 तक जिला सहकारी बैंक के लगातार दो बार चेयरमैन भी रहे। वर्ष 1977 के फरवरी माह में अवधेश नारायण सिंह जनता पार्टी में शामिल हो गए और 1977 में ही हुए विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी के टिकट से दिलदारनगर विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए थे। वर्ष 1980 से 1988 तक जनता पार्टी के महासचिव रहे। वह सजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य थे। वर्तमान समय में उनके पुत्र अरविंद कुमार सिंह विधान परिषद सदस्य है तथा राज्यसभा सदस्य थे। निधन की जानकारी मिलते ही सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू यादव, राजेश कुशवाहा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष तहसीन अहमद, रामयश यादव, अशोक राय आदि उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। नंदगंज संवाददाता के अनुसार, दिलदारनगर से पूर्व विधायक के वरिष्ठ नेता डॉ. अवधेश नारायण सिंह के निधन की जानकारी होते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। वह बीते दो माह से बीमार चल रहे थे। इस दौरान जनार्दन सिंह, देवप्रकाश सिंह, अंजनी सिंह अशोक सिंह, रामशकल सिंह, दीनानाथ राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed