{"_id":"5ab2a1d54f1c1bbf758b6b06","slug":"41521656277-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम शोभायात्रा निकाली
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। हिंदू संगठनों की ओर से नगर में बुधवार को श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा शाहनिंदा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के बाद पुन: शाहनिंदा पहुंचकर समाप्त हुई।
नव संवत्सर के अवसर पर विहिप, आरएसएस, बजरंग दल आदि हिंदू संगठनों ने शाहनिंदा हनुमान मंदिर से श्रीराम की शोभायात्रा निकाली। इसमें भगवा ध्वज लिए कार्यकर्ता जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। जुलूस में आगे-आगे घोड़े एवं रथों पर सवार श्रीराम, सीता, हनुमान आदि देवता चल रहे थे। शोभा यात्रा जुलूस कोट, चौक, सदर रोड, तहसील तिराहा, हाटा रोड, मशीनरी रोड, फाटक, इलाहाबाद बैंक रोड, अग्रसेन तिराहा होते हुए, हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। श्रीराम शोभा यात्रा की अगुवाई विहिप के जिलाध्यक्ष राजेश उपाध्याय एवं प्रखंड अध्यक्ष विरेंद्र तिवारी कर रहे थे। जुलूस में उपाध्यक्ष बुद्धनारायण उपाध्याय, मंत्री संतोष पांडेय, सह प्रखंड मंत्री शशिप्रकाश पांडेय, प्रखंड संयोजक मनीष शर्मा, दिनेश वर्मा, शशांक राय, ओपी गिरी, तेजबहादुर यादव, उमेश पांडेय, बंटी राय दादा, गणेश गुप्ता, कुश वर्मा, लव वर्मा, प्रेमशंकर गुप्ता, अनूप शर्मा आदि शामिल रहे।