{"_id":"5a8333824f1c1b5e028b532c","slug":"41518547842-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल की पर्ची के साथ पकड़ा गया परीक्षार्थी रिस्टीकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल की पर्ची के साथ पकड़ा गया परीक्षार्थी रिस्टीकेट
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों की गणित एवं इंटर के छात्रों की गृहविज्ञान की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। इस परीक्षा में विभिन्न सचल दस्तों ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईओएस की उपस्थिति में की गई जांच में राजकीय हाईस्कूल कटरिया के प्रधानाचार्य के दस्ते ने सदर तहसील के एक केंद्र पर नकल की पर्ची के साथ एक परीक्षार्थी को पकड़ कर रस्टीकेट कर दिया।
बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों की गणित एवं इंटर के छात्रों की गृहविज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए गठित सचल दस्तों की तरफ से कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सदर तहसील क्षेत्र के एक केंद्र पर कापी बदले जाने की शिकायत मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रदेव ने राजकीय हाईस्कूल कटरिया के प्रधानाचार्य सुधीर विश्वास के नेतृत्व वाले दस्ते के साथ परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर पहुंच गए। अपनी देखरेख में परीक्षा शुरू कराई। परीक्षा शुरू होने के करीब आधा घंटा बाद परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई, जिसमें एक परीक्षार्थी नकल की पर्ची के साथ पकड़ा गया। इसके बाद उसे रस्टीकेट कर दिया गया। राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव के नेतृत्व वाले दस्ते ने मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एक केंद्र पर तीन परीक्षार्थियों के नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि का मिलान प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड से किया गया, जिसमें एक परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि में अंतर पाया गया। इसी तरह के दो और परीक्षार्थी भी पकड़े गए। इसकी जांच कर अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया गया। दल में वीणा पांडेय, बबिता पांडेय एवं राजेश विश्वकर्मा शामिल रहे। इसके अलावा सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी, वित्त एवं लेखाधिकारी दीपक सिंह, बीएसए श्रवण कुमार ने भी कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
परीक्षार्थी की तबीयत हुई खराब
हाईस्कूल गणित की परीक्षा के दौरान मंगलवार को एक केंद्र पर एक परीक्षार्थी की तबीयत अचानक खराब हो गई। जानकारी होने पर उसे एक अलग कक्ष में तख्त पर लिटा दिया गया। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक की तरफ से उसके अभिभावक को सूचना दी गई। इस बीच गाजीपुर से फोन कर चिकित्सक को बुलाकर उसका उपचार कराया गया। करीब एक घंटे बाद तबीयत में सुधार होने पर परीक्षार्थी ने शेष समय में परीक्षा दी।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदली
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा इस बार सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जा रही है। इसके चलते नकल माफिया अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो पा रहे हैं। बावजूद उनकी ओर से नकल कराने के तमाम जतन किए ज रहे हैं। कई केंद्रों पर लगे कैमरों की दिशा बदल देने से कक्ष में संचालित परीक्षा की सही स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। पिछले दिनों सैदपुर तहसील के एक केंद्र पर डीआईओएस ने जांच में ऐसा ही मामला पाया था। संबंधित केंद्र व्यवस्थापक को सख्त हिदायत दी थी।