फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   50 मरीजों के कान का हुआ इलाज

50 मरीजों के कान का हुआ इलाज

Sat, 13 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
50 मरीजों के कान का हुआ इलाज
गाजीपुर। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का प्रयास शबाब पर है। सिटी रेलवे स्टेशन पर लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन ने अब तक हजारों मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का काम किया है। शनिवार को इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन और महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से सिटी रेलवे स्टेशन पर लगे शिविर में कान के 30 मरीजों का आपरेशन किया गया। बीते सोमवार से कान रोग से संबंधित मरीजों का आपरेशन और उपचार चल रहा है। अब तक 31 कटे होंठ के मरीजों का भी आपरेशन किया जा चुका है। जबकि पूर्व में लाइफ लाइन ट्रेन में कुल 615 मरीजों के आंखों का आपरेशन कर उनको नेत्र ज्योति प्रदान की गई है। शिविर में कान के अलावा कैंसर और आंख के मरीजों का आपरेशन हो चुका है। जिसमें सबसे बड़ी तादात मोतियाबिंद के मरीजों की रही। कुल 615 मोतियाबिंद के आपरेशन किए गए। मरीजों को आपरेशन के बाद जमानियां मोड़ स्थित सिंह हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनके रहने, खाने एवं दवाओं का पूरा प्रबंध किया गया है। मरीजों को भर्ती एवं उपचार के बाद घर भेजने का सिलसिला भी जारी है। लाइफ लाइन एक्सप्रेस ग्रामीणांचल के गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed