फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर कहासुनी

शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर कहासुनी

Sat, 15 Jul 2017 11:22 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर कहासुनी
दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के फूली गांव के राजकीय पशु अस्पताल के पास स्थित कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर शनिवार को दो पक्षों में जमकर कहासुनी हो गई। मामले की जानकारी होते ही तहसीलदार ओम प्रकाश और थानाध्यक्ष फोर्स मौके पर पहुंचे गए। दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता कर कहा कि 22 जुलाई को समाधान दिवस पर मामले को हल कर दिया जाएगा। तब जाकर दोनों पक्ष शांत हुए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कब्र खोद कर देर शाम शव को दफनाया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक फुल्ली गांव निवासी ताबाजुद्दीन राईनी की पुत्री सोनी खातून (25) की बीमारी के कारण शनिवार की सुबह मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग गांव के बाहर कब्रिस्तान में दफनाने के लिए कब्र खोदने लगे। तभी पास के एक पक्ष के एक परिवार के लोगों ने पूर्व की भांति इस बार भी कब्र खोदने पर रोक लगा दिया। इसको लेकर राईन बिरादरी के लोग शव को लेकर कब्रिस्तान के पास ही बैठ गए। धीरे-धीरे दोनों पक्षों की तरफ से लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसकी जानकारी तहसीलदार और थानाध्यक्ष विपिन सिंह को मिलते ही वह तत्काल मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। तब जाकर शव दफनाने के लिए कब्रिस्तान में कब्र खोदा गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जमानिया, गहमर, नगसर, रेवतीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed