फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   410 young men to cross the first hurdle

410 युवकों ने पार की पहली बाधा

Tue, 17 Feb 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 17 Feb 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
410 young men to cross the first hurdle

सेना भर्ती के महाकुंभ में मंगलवार को गोरखपुर और मिर्जापुर के युवकोें ने

विज्ञापन
पीजी कालेज के मैदान में किस्मत आजमाई की। दौड़ में दोनों जिलों के 13 हजार 921 युवक शामिल हुए। इनमें महज 410 युवक ही पहली बाधा पार सके। शांति व्यवस्था के लिए भर्ती स्थल पीजी कालेज से लेकर सिटी रेलवे स्टेशन तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही।


पीजी कालेज के मैदान में सेना भर्ती का महाकुंभ 13 फरवरी से शुरू है। मंगलवार को गोरखपुर के युवकों को विभिन्न पदों पर भर्ती में शामिल होने का मौका मिला। मिर्जापुर के युवकों की सिर्फ सैनिक ट्रेडमैन पद पर भर्ती की परीक्षा थी। अन्य पदों पर मिर्जापुर के युवकों की भर्ती के लिए 18 फरवरी की तिथि तय की गई है। भर्ती में शामिल होने के लिए सोमवार की दोपहर से ही गोरखपुर और मिर्जापुर के युवकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।

आधी रात के बाद भर्ती में शामिल होने के लिए आए युवक आरटीआई मैदान में टोकन हासिल करने के लिए डट गए। भोर में चार बजे से उन्हें टोकन वितरित किया जाने लगा। इसके बाद टोकन लेकर युवक कृषि विज्ञान केंद्र के मैदान में पहुंचे। यहां से विभिन्न चक्रों की दौड़ में शामिल होने के लिए युवकों को भेजा गया।

 दौड़ में गोरखपुर और मिर्जापुर के 13 हजार 921 युवकों ने भाग लिया, जिसमें 410 ही युवक पहली बाधा पार करने में सफल हुए। सेना भर्ती बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक कर्नल विनीत प्रभात के मुताबिक जीडी पद पर 6421 में 199, कलर्क में 3040 में 75, तकनीकी में 1456 में से 55, ट्रेडमैन पद पर 2480 में 58 युवक सफल हुए जबकि नर्र्सिगिं सहायक पद पर 524 में 23 युवक सफल हुए। इन सभी अभ्यर्थियों की मेडिकल, फिटनेस आदि की जांच की जा रही है।

सेना भर्ती का अंतिम दिन आज
पीजी कालेज के मैदान पर बुधवार को सेना भर्ती मेले का अंतिम दिन होगा। सेना भर्ती बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के निदेशक कर्नल विनीत प्रभात के मुताबिक 18 फरवरी को मिर्जापुर जिले के युवकों के बीच में सैनिक जनरल ड़्यूटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक क्लर्क/ स्टोर कीपर, सैनिक ट्रेडमैन, सैनिक तकनीकी सहायक नर्सिगिं/ वेटरिनरी पद पर भर्ती की जाएगी। इसी के साथ ही वाराणसी, मऊ, देवरिया, भदोही, सोनभद्र, चंदौली और आजमगढ़ के युवकों की सिर्फ सैनिक तकनीकी नर्सिगिं सहायक/वेटरिनरी पद पर भर्ती की जाएगी।



दौड़ में गिरने से बेहोश हो गया युवक
पीजी कालेज मैदान आयोजित सेना भर्ती में दौड़ के दौरान युवकों के गिरकर घायल होने का क्रम जारी रहा। मंगलवार को दौड़ लगाते समय गोरखपुर जिले के गरवा थाना थाना जगनी गांव निवासी दीपक यादव गिरकर बेहोश हो गया। वहां मौजूद चिकित्सक डा. अनिल कुमार ने युवक का उपचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed