फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   400 teachers trained in new evaluation systems.

Ghazipur News: 400 शिक्षकों को दिया गया नई मूल्यांकन प्रणालियों का प्रशिक्षण

Wed, 16 Sep 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
400 teachers trained in new evaluation systems.
जमानिया के बीआरसी प्रांगण में प्रशिक्षण के दौरान मौजूद शिक्षकगण। संवाद
जमानिया। बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता और एनसीईआरटी आधारित पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र में समापन हुआ। इस विशेष शिविर में 400 परिषदीय शिक्षकों ने आधुनिक शिक्षण विधियों और नई मूल्यांकन प्रणालियों का सघन प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते 18 अगस्त से बीआरसी परिसर में निरंतर संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन

प्रशिक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत अब पारंपरिक रिपोर्ट कार्ड व्यवस्था को पूरी तरह बदलकर उसके स्थान पर समग्र प्रगति पत्र यानी होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड को लागू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को केवल परीक्षाओं में मिले अंकों के आधार पर आंकना नहीं है, बल्कि बच्चों के भीतर छिपी विविध प्रतिभाओं और कौशलों को पहचानकर उन्हें निखारने के लिए उचित अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रेम कुमार सिंह, मनोज कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार तिवारी, संतोष कुमार, रीता, ऋतु मिश्र, प्रियंका यादव, प्रवीण राय और नवनीत राय आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed