फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   40 thousand rupees looted from a young man going home in broad daylight

Ghazipur News: घर जा रहे युवक से दिनदहाड़े 40 हजार लूटे

Wed, 13 Sep 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees looted from a young man going home in broad daylight
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के बैंक आफ इंडिया सुकहा शाखा से एक युवक 40 हजार रुपये निकाल कर पैदल घर जा रहा था। जैसे ही वह स्थानीय चौक पर पहुंचा। इसी दौरान दो बाइक सवार आए और युवक को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर गाजीपुर की ओर लेकर चले गए। साथ ही मिर्जापुर गांव के सामने युवक से पैसा लूट कर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। देर शाम तक पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर लुटेरों को चिन्हित करने में जुटी हुई थी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
इंदौर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार दोपहर में बैंक आफ इंडिया की सुकहा शाखा में पैसा निकालने के गया था। पीड़ित धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बैंक में एक युवक से विड्राल फॉर्म भरवाया और 40 हजार रुपये बैंक से निकालकर पैदल तहसील त्रिमुहानी पर ऑटो पकड़ने के लिए जा रहा था। जैसे ही चौक पर पहुंचा, एक बाइक पर दो युवक पहुंचे और मुझे बाइक पर बैठने को कहा।
विज्ञापन

मैं जब- तक कुछ उससे बात करता दूसरा व्यक्ति आ गया और मुझे जबरदस्ती बैठाकर गाजीपुर मार्ग पर मिर्जापुर गांव के सामने बाइक रोककर उतार दिया। इसके बाद एक ने मेरा सिर पकड़ लिया और दूसरा युवक पॉकेट में रखा पैसा निकाल लिया और प्लास्टिक में कागज का बंडल बनाकर पाकेट रख दिया और वहां फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के साथ बैंक जाकर सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि उक्त पैसे से उसे हवाई जहाज का टिकट दुबई के लिए लेना था। उसका दुबई से एक कंपनी का वीजा आया हुआ है। 15 सितंबर को जाना था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed