फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   4 killed including cattle herder, 8 burnt due to rain and lightning

Ghazipur News: गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने से पशुपालक समेत 4 की मौत, 8 झुलसे

Mon, 08 Jul 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
4 killed including cattle herder, 8 burnt due to rain and lightning
गाजीपुर। जनपद में तेज गरज के साथ रूक-रूक कर बारिश हुई। इस दौरान अलग- अलग थाना क्षेत्रों में बिजली गिरने से पशु पालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं दो भैंस की भी मौत हो गई। घायलों का उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

जमानिया: रोहुणा गांव निवासी पशुपालक बाबूलाल गोड़ (45) सिवान में भैंस चरा रहे थे। दोपहर में अचानक तेज बारिश के साथ बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर रघुनाथपुर गांव स्थित झोपड़ी में बैठे रामअवतार यादव (44) बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया। डेहरिया निवासी रमेश यादव की दो भैंस बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

देवकली: रामपुर माझां थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी गोपाल राम (26) शनिवार की देर शाम घर से कुछ दूर खेत में शौच करने गए थे। इसी दाैरान बारिश शुरू हो गई और तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाते तब- तक उसकी मौत हो गई। मौत से परिवार सहित दो पुत्र तथा पत्नी साधना देवी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद: कोतवाली क्षेत्र के परानपुर गांव के सीवान में धान की रोपाई के लिए मेढ़बंदी कर रहे गांव के नितेश कुमार राजभर (22) और भीष्म यादव (18) बिजली की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने दोनों को मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान नितेश कुमार राजभर कर मौत हो गई। जबकि भीष्म यादव का उपचार चल रहा है।
कासिमाबादः बरेसर थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव निवासी शोभन राजभर (50) खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के साथ गिरी बिजली के चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें बाराचवर सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बिजली गिरने से इंसुलेटर जले, बिजली-पानी को तरसे लोग
नंदगंज। शनिवार की शाम तीन बजे सादात से आने वाली 33 हजार मेन लाइन पेड़ की टहनियों के कारण ब्रेकडाउन हो गई। विद्युत कर्मियों ने उसे ठीक किया, तभी रात में बिजली गिरने से सिहोरी ताल में लगे इंसुलेटर जल गए, जिससे 50 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रविवार को कर्मचारियों ने खराबी को ठीक करके चार बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब 24 घंटे तक बत्ती गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के इन्वर्टर काम नहीं करने से मोबाइल भी शोपीस बने रहे। सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को सुबह पानी के लिए हुई। पानी के लिए उनको हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। जेई पंकज रावत ने बताया कि विद्युत कर्मियों ने 33 हजार मेन तार पर लटके पेड़ को काटकर एवं 20 जले इंसुलेटर को बदला गया। उप खण्ड अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि रविवार को चार बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।



विद्यालय परिसर में लगा पानी

औड़िहार। नगर क्षेत्र सैदपुर के कंपोजिट विद्यालय का परिसर बारिश के पानी से जलमग्न हो गया है। ऐसे में यहां पढ़ने वाले छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।नगर पंचायत के सभासद सुनील यादव ने समाधान दिवस पर जिलाधिकारी को पत्र देकर इस समस्या की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है, लेकिन अभी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि समस्या को समाधान के लिए कदम उठाया जाएगा।


बिजली गिरने से झुलसे



कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रविवार की शाम बिजली गिरने पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इसमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोपहर से अचानक तेज चमक और आवाज के साथ बारिश होने लगी। बिजली की चपेट में आने से परानपुर गांव निवासी जितेंद्र राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी गांव के ही भीष्म यादव बिजली से आंशिक रूप से झुलस गए हैं। इनका इलाज मुहम्मदाबाद अस्पताल में चल रहा है। ग्राम टोड़रपुर में राजेश राजभर बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। इनका इलाज बाराचवर सीएचसी पर चल रहा है। कर्मा गांव निवासी दीपू राम झुलस गया। वहीं केरौना गांव की महिला पिंकी झुलस गई। पिंकी की हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कालेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं कर्मा गांव निवासी रोहित राम के घर का छत फट गया, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया ।कासिमाबाद तहसीलदार जया सिंह ने बताया कि कासिमाबाद तहसील क्षेत्र में आकाशीय बिजली से झुलसने की सूचना मिली है। छानबीन कराई जा रही है।




मरदह: स्थानीय ब्लाक रोड स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान पर रविवार की शाम बिजली गिरने से दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही 30 हजार रुपये का सामान नष्ट हो गया। वहीं जोगापुर गांव निवासी रूपनारायण भट्ठ का पैर भी गंभीर रूप से झुलस गया। उन्हें ग्रामीणों ने उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां वे खतरे से बाहर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed