फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   39 tube wells will be built with Rs 15.60 crore, farmers will save money

Ghazipur News: 15.60 करोड़ से बनेंगे 39 नलकूप, किसानों के बचंेगे पैसे

Fri, 13 Dec 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
39 tube wells will be built with Rs 15.60 crore, farmers will save money
गाजीपुर। राजकीय नलकूप विभाग की ओर से योजना-2100 नवीन नलकूप निर्माण परियोजना के तहत जिले में 39 राजकीय नलकूपों का निर्माण होना तय है। इस पर 15.60 करोड़ रुपये खर्च होगी। इससे किसानों को सिंचाई की सुविधा का लाभ मिलेगा। निजी नलकूपों पर निर्भरता कम होगी। इससे किसानाें को आर्थिक बचत होगी। जनपद में योजना-2100 नवीन नलकूप निर्माण परियोजना की शुरुआत वित्तीय वर्ष 2022-23 में हुई थी। परियोजना वर्ष 2024-25 के मार्च तक पूरी करनी है। अब तक 32 राजकीय नलकूपों का निर्माण पूरा हो चुका है। इसी क्रम में अभी 15.60 करोड़ से 39 नलकूप बनने हैं। एक नलकूप के निर्माण पर 40 लाख रुपये खर्च होंगे। इनकी क्षमता एक क्यूसेक होगी। नलकूपों का निर्माण होने से 19,500 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा। नवीन नलकूपों के निर्माण के तहत पंप हाउस का निर्माण के साथ अंडरग्राउंड 150 एमएम की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। कार्यदायी संस्था के रूप में नलकूप निर्माण खंड वाराणसी नलकूपों का निर्माण कार्य करा रही है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में शासन की ओर से योजना-2100 नवीन नलकूप निर्माण परियोजना को मंजूरी दी गई थी। तय किया गया कि परियोजना को तीन वित्तीय वर्ष में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

परियोजना पूरी होने के बाद जनपद में सुदृढ़ होगी सिंचाई व्यवस्था

गाजीपुर। जिले के 16 ब्लाॅकों में कुल 841 राजकीय नलकूप हैं। परियोजना पूरी होने पर जनपद में राजकीय नलकूपों की संख्या 880 हो जाएगी। इससे किसानों को सिंचाई में काफी सुविधा मिलेगी। राजकीय नलकूप विभाग दो खंडों में विभाजित है। प्रथम खंड में 24 व दूसरे खंड में 15 नये नलकूपों का निर्माण होना तय है। संवाद
विज्ञापन

योजना-2100 नवीन नलकूप निर्माण परियोजना के तहत नये नलकूपों का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। परियोजना मार्च तक पूरी हो जाएगी। अधिकांश नलकूपों का निर्माण पूरा हो चुका है। -हरद्ववारी लाल, अधीक्षण अभियंता राजकीय नलकूप विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed